फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तांगे से टकराई बाइक, गंगा स्नान करने जा रहे ग्रामीण की मौत

Tue, 13 May 2025 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मृतक नेकपाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह ढाईघाट रोड पर तांगे से बाइक में टक्कर लगने से जलालाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला प्रतापनगर निवासी 45 वर्षीय नेकपाल की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठीं उनकी पत्नी मीरा घायल हो गईं। उनका बरेली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि नेकपाल खेतीबाड़ी करते थे। सोमवार सुबह वे बाइक से मिर्जापुर थाना क्षेत्र में ढाईघाट में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी मीरा देवी भी थीं। ढाईघाट रोड पर सामने से आ रहे घोड़ा-तांगा से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जरियनपुर सीएचसी भेजा। वहां नेकपाल को मृत घोषित कर दिया गया।
बताते हैं कि नेकपाल ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। हादसे की खबर सुन सीएचसी पहुंचे परिजन नेकपाल के शव को देख बिलख पड़े। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल मीरा देवी को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मृतक के बेटे हंसराज व अंकित गुमसुम हो गए हैं। वहीं, नाते-रिश्तेदारों ने मृतक के परिवार के लोगों को दिलासा दिया। पोस्टमाॅर्टम हाउस पर मिले बदायूं जिले के सिविल लाइन निवासी सत्यपाल ने बताया कि बहन मीरा देवी बहनोई की मौत से अनजान है। उनकी हालत को देख अभी कोई सही बात नहीं बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें