फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जलालाबाद में सांड़ से टकराई बाइक, मामा की मौत, भांजा हुआ घायल

विज्ञापन
सोनेलाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद में मदनापुर रोड पर सोमवार रात सांड़ से टकराए बाइक सवार हरदोई जिले के थाना हरपालपुर क्षेत्र के गधेंडा गांव निवासी सोनेलाल (39 वर्ष) की मौत हो गई। बाइक चला रहा उनका भांजा अनुराग घायल हो गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सोनेलाल 15-20 दिन पूर्व बहन अनीता के घर तिलहर थाना क्षेत्र के जनीयूरी गांव आए हुए थे। सोमवार की रात सोनेलाल अपने भांजे अनुराग के साथ बाइक से घर के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह जलालाबाद थाना क्षेत्र में मदनापुर रोड पर पहुंचे। इस बीच उनकी बाइक सांड़ से टकरा गई।
हादसे में दोनों मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां उनकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचीं नीतू देवी अपने पति के शव को देखकर बिलख पड़ीं।
विज्ञापन

साथ में आईं महिलाओं ने नीतू को संभाला और दिलासा दिया। परिजनों ने बताया कि उनके सात बेटे और दो बेटियां हैं। इनकी जिम्मेदारी नीतू के कंधों पर आ गई है। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

सुगम राह में गतिरोध पैदा कर रहे छुट्टा पशु
छुटटा पशु सड़कों पर डेरा जमाकर सुगम राह में गतिरोध पैदा कर रहे हैं। अगर रात के अंधेरे में सड़कों पर संभल कर नहीं चलें तो छुट्टा पशुओं से टकराना तय है। कई लोगों की इनके झुंड से टकराकर मौत हो चुकी है। तमाम लोग घायल हो चुके हैं।


गंभीर घायल युवक की बरेली ले जाते वक्त रास्ते में मौत

जैतीपुर। कस्बे की बाजार से खरीदारी करके घर लौटते वक्त दो दिन पहले गंभीर रूप से घायल हुए मकरंदपुर गांव के मोरपाल (28 वर्ष) की मंगलवार को बेहतर इलाज के लिए बरेली ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। उनके भाई राजेश यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोरपाल रविवार को कस्बे में सब्जी खरीदने के बाद घर जा रहे थे। इसी दौरान पास के गांव के एक युवक की बाइक से टक्कर लगने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार और सोमवार को उनका आसपास के निजी अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन लाभ नहीं होने पर उन्हें बरेली ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मोरपाल की मौत से पत्नी रेनू और बेटे अरुण का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। संवाद

बाइकों की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल
तिलहर। जैतीपुर क्षेत्र के बैसरा गांव के पास मंगलवार को सुबह बाइक से खेत पर कीटनाशक का छिड़काव करने जा रहे गांव के सुनील कुमार सामने से आई बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक समेत दूसरा युवक भाग गया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे सुनील के घर वाले उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने सुनील को प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस को अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद

वाहन की चपेट में आकर युवक घायल

पुवायां। गांव कंजा निवासी 19 वर्षीय विशाल बाइक से ननिहाल गांव दूल्हापुर से मंगलवार को चार बजे वापस घर आ रहे थे। गंगाई से जसवंतापुर रोड पर एक अन्य बाइक विशाल की बाइक से टकरा गई। हादसे में विशाल गंभीर घायल हो गए। उनको सीएचसी पर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने विशाल को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद

बाइक सवार दंपती घायल, महिला गंभीर

तिलहर। मीरानपुर कटरा में एक रिश्तेदारी से मंगलवार शाम घर लौट रहे चौक कोतवाली के मोहल्ला अजीजगंज निवासी रामशरण की बाइक में हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर लग गई। हादसे में बाइक पर सवार रामशरण और उनकी पत्नी शिव प्यारी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने घायल दंपती को सीएचसी पर पहुंचाया। वहां शिव प्यारी की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। संवाद

सोनेलाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें