शाहजहांपुर। शाह क्लब के मैदान पर शनिवार को खेले गए क्रिकेट मैच में गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने बॉक्स क्रिकेट अकादमी को 147 रनों से हरा दिया। विजेता टीम के आयुष पाल ने शानदार शतक जड़कर जीत में अहम भूमिका निभाई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 40 ओवर में पांच विकेट खोकर 283 रन बनाए। आयुष पाल ने 110 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि निहाल वर्मा ने 58 रन का योगदान दिया। बॉक्स क्रिकेट अकादमी की ओर से याहिया हाशमी ने दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बॉक्स क्रिकेट अकादमी की टीम 136 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से उत्कर्ष कुमार ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। गुर्जर क्रिकेट अकादमी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को 147 रन से जीत दिलाई। संवाद