फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Bandh: शाहजहांपुर में संगठनों ने रैली निकालकर जताया विरोध, बाजार खुला... बंद का आह्वान बेअसर

Wed, 21 Aug 2024 01:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में प्रशासनिक अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर संसद में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को निष्प्रभावी करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण के उपवर्गीकरण के फैसले के विरोध में दलित और आदिवासी संगठनों ने बुधवार को 'भारत बंद' का आह्वान किया है। भारत बंद शाहजहांपुर में बेअसर दिखा। हालांकि कई संगठनों ने रैली निकालकर विरोध जताया। प्रशासनिक अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर संसद में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को निष्प्रभावी करने की मांग उठाई। इस दौरान सपा और बसपा ने भी समर्थन दिया। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह दस बजे से खिरनीबाग स्थित जीआईसी मैदान में विभिन्न संगठन के कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से रैली निकाली जो अंटा चौराहा, अंजान चौकी, घंटाघर, बहादुरगंज एवं सदर बाजार होते हुए खिरनीबाग मैदान में वापस आकर समाप्त हुई। लोगों की मांग थी कि एससीएसटी को दिए गए आरक्षण के उपवर्गीकरण संबंधी सुप्रीम कोर्ट के आदेश को संसद द्वारा रद्द किया जाए। 

आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल किया जाए। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। रैली में सैकड़ों लोग शामिल हुए। सपा और बसपा के तमाम पदाधिकारी भी पहुंचे और उन्होंने मांगों का समर्थन किया। सपा ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। वहीं, भारत बंद का आह्वान पूरी तरह से निष्प्रभावी नजर आया। शहर का पूरा मार्केट खुला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें