फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में भाकियू ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

विज्ञापन
पुवायां में ट्रैक्टर मार्च निकालते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। अमेरिका-भारत की ट्रेड डील के विरोध में राष्ट्रीय आह्वान पर भाकियू चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुवायां में ट्रैक्टर मार्च निकाला।
विज्ञापन

भाकियू का पुवायां के डाक बंगला परिसर में धरना प्रदर्शन चल रहा है। तमाम कार्यकर्ता मंगलवार सुबह ट्रैक्टर लेकर डाक बंगला पहुंचे और यहां से ट्रैक्टर मार्च राजीव चौक शाहजहांपुर रोड से निगोही रोड होता हुआ वापस डाक बंगला पहुंचकर समाप्त हो गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव ने कहा कि ट्रेड डील के कारण अमेरिका का सामान देश में बिकने लगेगा, इससे देश के किसानों को बड़ा नुकसान होगा। किसानों काे पहले ही एमएसपी का लाभ नहीं मिल रहा है।
भारत में खेती आजीविका है। ट्रेड डील से किसानों को बर्बाद करने की तैयारी की जा रही है। ट्रेड डील के खिलाफ लड़ाई में सभी किसानों को एकजुट होना होगा, तभी वे आजीविका बचा पाएंगे। रैली में तमाम कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें