फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 12 जून से शुरू होगी भैंसी नदी की खोदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। करीब 15 वर्षों से सूखी पड़ी भैंसी नदी के दिन बहुरने की उम्मीद है। नदी के क्षेत्र को चार भागों में विभाजित कर 12 जून से खोदाई शुरू कराने के निर्देश डीएम ने दिए हैं। साथ ही नदी को कब्जामुक्त कराकर उसके किनारे पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर सोमवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भैंसी नदी के पुनर्जीवन के लिए कैंप कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने नदी के जल का स्तर, ढलान, चेक डैम निर्माण, नदी के दोनों ओर पौधरोपण और सुरक्षा के लिए तारबाड़ कर चिह्नांकन कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए है।
डीएम ने कहा कि सारी तैयारियां पूर्ण कर 12 जून से भैंसी नदी की खोदाई प्रारंभ कर दी जाए। नदी के दोनों ओर वृहद पौधरोपण लगभग 42 किलोमीटर दूरी में कराया जाएगा। उन्होंने नदी के समीप पड़ने वाले गांवों के तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कर खोदाई कराने के लिए सख्त निर्देश दिए है। इस कार्य को लोक भारती कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। इस दौरान सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें