फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छह मंदिरों का होगा सुंदरीकरण... कार्ययोजना में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के छह मंदिरों का सुंदरीकरण किया जाएगा। सांसद अरुण सागर ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को इस संबंध में पत्र लिखा था। इसके बाद मंदिरों को 2025-26 की कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन


सांसद ने बताया कि मंत्री ने पत्र का संज्ञान लेते हुए कांट के कुर्रियाकलां स्थित शिव मंदिर और मरेना स्थित प्राचीन शिव मंदिर, कटरा के शिव मंदिर, जलालाबाद के चकचंद्रसेन में स्वामी आत्मानंद आश्रम, शहर के विश्वनाथ मंदिर और सिद्धार्थ बुद्ध बिहार को पर्यटन विकास कार्य के लिए वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना में शामिल किया गया है। सांसद ने मंत्री का आभार जताया है।
सांसद अरुण सागर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिरों का सुंदरीकरण कर उनको मानचित्र पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश के छोटे जिलों को पर्यटन केंद्र बनाकर रोजगार से जोड़ना है। सांसद ने कहा कि शाहजहांपुर के जिन मंदिरों को कार्ययोजना में शामिल किया गया है, उनका बहुत जल्द सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने मंत्री जयवीर सिंह का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें