फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल के जीएम-सीसीओ को घेरा

Thu, 08 Jan 2015 12:00 AM IST
पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को भाकियू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम वीके अग्रवाल और सीसीओ भुवनेश द्विवेदी का घेराव कर जमकर हंगामा किया। किसानों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर खरी खोंटी सुनाईं। कहा कि, बृहस्पतिवार शाम तक मिल नहीं चलीं तो शुक्रवार को चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि बैगास भीगने के कारण मिल पांच जनवरी से बंद चल रही है। मंगलवार रात मिल को चलाने का प्रयास किया गया, लेकिन फिर बंद कर दिया गया। किसानों को बताया गया कि बैरिंग टूटने के कारण पेराई कार्य बंद हो गया है। इससे पांच-छह दिन से गन्ना लेकर लाइन में लगे किसान आक्रोशित हो उठे और भाकियू के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में मिल के अंदर घुस गए। किसानों ने जीएम और सीसीओ को घेर लिया और आरोप लगाया कि निजी चीनी मिलों को लाभ पहुंचाने की नियत से मिल को बार-बार बंद किया जा रहा है। इससे किसान बेहद परेशान हैं। किसानों ने कहा कि दलालों का गन्ना तोला जा रहा है, जबकि लाइन में लगे लोगों की कोई सुध नहीं ली जा रही है। किसानों ने कहा कि मिल बंदी और शुरू होने की सूचना एलाउंस कर दी जानी चाहिए।
जीएम वीके अग्रवाल ने कहा कि किसी के हित में मिल बंद करने का आरोप गलत है। बैगास भीगने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। जीएम ने शीघ्र ही मिल को सुचारू चलाने का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया।
विज्ञापन


‘तत्काल हटाए जाएं सीसीओ’
पुवायां। भाकियू जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव ने सहकारी मिल के सीसीओ को तत्काल हटाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीसीओ मिल और किसानों के हित में काम नहीं कर रहे हैं। वह मनमानी पर उतारू हैं। बृहस्पतिवार शाम तक मिल नहीं चली तो शुक्रवार को चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें