फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन भी जारी रहा भाकियू का धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। भाकियू का गांव बिजौरा बिजौरिया में टाटा पावर प्लांट के पास चल रहा धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। किसानों ने सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को धरना स्थल पर भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि कई चकरोड और अन्य सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की जांच आखिर तहसील प्रशासन क्यों नहीं कराना चाहता है। अवैध कब्जे की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए और तहसील प्रशासन के जो अधिकारी, कर्मचारी मामले में संलिप्त पाए जाएं, उन पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा फर्जी बैनामों की जांच, दाखिल खारिज निरस्त करने आदि मांगे भी की गई है। धरना स्थल पर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष दलजीत कौर, तहसील अध्यक्ष गोल्डी कौर, श्रीकृष्ण, ब्रजकिशोर मिश्रा, रेनू देवी, माया देवी, रजालती सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें