फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: रास्ते के विवाद को लेकर बारहवीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, ताऊ महेश पाल घायल, मौके पर एसपी

Tue, 26 Mar 2024 10:14 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

अनुराग ने बाहरवीं की परीक्षा दी थी। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने ताऊ महेश पाल के साथ दरवाजे पर बैठा था। तभी गांव के नीरज से रास्ते को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में होली के दूसरे दिन कांट थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में रास्ते के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। रात करीब साढ़े आठ बजे हमलावरों ने घर के बाहर दरवाजे पर बैठे अनुराग (18) की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि उनके ताऊ महेश पाल घायल हो गए। घटना के बाद एसपी ने मौका-मुआयना किया है।

विज्ञापन


अनुराग ने बाहरवीं की परीक्षा दी थी। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने ताऊ महेश पाल के साथ दरवाजे पर बैठा था। तभी गांव के नीरज से रास्ते को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि नीरज समेत आधा दर्जन लोग हाथों में असलाह लेकर आए और फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से अनुराग की मौके पर मौत हो गई। उनके ताऊ महेश घायल हो गए। 

महेश आरसी मिशन थाने में होमगार्ड हैं। सूचना पर एसपी अशोक कुमार मीणा व सीओ सदर अमित चौरसिया ने मौका-मुआयना किया। प्रथम दृष्टयां जांच में रास्ते से ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने को लेकर विवाद सामने आया है। बताते हैं कि अनिल ऊंचे-नीचे रास्ते पर मिट्टी डलवाता था। उसी को लेकर अनुराग पक्ष के लोग एतराज जताते थे। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें