फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे से गुजरा कद्दावर नेता आजम का काफिला, सपा के बड़े नेताओं ने बनाई दूरी

विज्ञापन
सीतापुर से रामपुर जाते हुए तिलहर पर हाईवे पर पूर्व मंत्री आजम खान का स्वागत किया गया । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दो साल दो महीने के बाद सीतापुर जेल से बाहर आए सपा के कद्दावर नेता व विधायक मोहम्मद आजम खां का काफिला शुक्रवार को नेशनल हाईवे से होकर गुजारा गया। आजम खां के काफिले को लेकर जिले की पुलिस अलर्ट रही। सीओ सिटी सरवणन टी. पुलिस फोर्स के साथ हाईवे पर डटे रहे। सपा को कोई बड़ा नेता उनका स्वागत करने नहीं पहुंचा। छोटे नेताओं को पुलिस ने सड़क किनारे नहीं रुकने दिया। दूसरी तरफ तिलहर में सपा नेता का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

माना जा रहा था कि जेल से रिहाई के बाद आजम खां के यहां से गुजरने पर उनका अभूतपूर्व स्वागत किया जाएगा, लेकिन आजम और सपा के बीच सियासी कड़ुवाहट के चलते तस्वीर बदली सी नजर आईं। सपा का कोई बड़ा नेता उनके जनपद से गुजरने पर खैरमकदम करने के लिए नहीं पहुंचा। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने रिश्तेदारी में शादी होने के कारण बाहर होने की बात बताई। अन्य नेताओं ने भी दूरी बना ली। हाईवे पर सपा के नगर विधानसभा अध्यक्ष अती उल्ला सिद्दीकी स्वागत करने के लिए पहुंचे। उनका कहना है कि पुलिस ने उन्हें हाईवे पर रुकने ही नहीं दिया। सपा नेता सैयद रिजवान भी हाईवे पर नजर आए। उनका कहना था कि वह यहां से निकल रहे थे। काफिला आने की बात सुनकर रुक गए।
चेकिंग के दौरान पुलिस से नोकझोंक
हाईवे से सुबह करीब 11 बजे आजम खां का काफिला रोजा क्षेत्र के मेजबान होटल के पास पहुंचा। बरेली मोड़ पर पुल के पास सीओ सिटी सरवणन टी. ने बैरियर लगवा दिया। बरेली मोड़ पर काफिला पहुंचने के बाद आजम खां की गाड़ी को पास करा दिया, साथ ही अन्य गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दी गई। इस बात को लेकर पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

तिलहर में हुआ भव्य स्वागत
तिलहर। रामपुर जा रहे सपा नेता आजम खान का शुक्रवार दोपहर मक्सी तिराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। सीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल हाईवे पर मौजूद रहा। सपा के नगर अध्यक्ष आरिफ अंसारी और अल्पसंख्यक सभा के नगर अध्यक्ष शाहीन के नेतृत्व में रेहान अंसारी, धर्मेद्र कुशवाहा, सगीर मंसूरी, अजय गौतम, शब्बन अंसारी, नईम खान आदि ने स्वागत किया। संवाद
हम जनपद से बाहर हैं। नगर विधानसभा अध्यक्ष व पार्टी के अन्य कार्यकर्ता स्वागत के लिए गए थे। यह इत्तेफाक है कि जिस दिन आजम खां की रिहाई हुई। उस दिन हम जनपद से बाहर है। -तनवीर खां, जिलाध्यक्ष, सपा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें