फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुलिस इसी वाहन से गई थी दबिश देने, ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से फोड़ दी गाड़ी की हेडलाइट? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सोमवार सुबह करीब पांच बजे कांट थाना क्षेत्र के गांव सिकरा में हरदोई पुलिस ने स्थानीय चौकी की पुलिस के साथ प्रेमी जोड़े को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। तभी प्रेमी के परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कांट थाना क्षेत्र के गांव सिकरा निवासी राहुल का हरदोई के थाना हरपालपुर क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले राहुल उसे घर लाकर उसके साथ अपने घर पर रहने लगा। महिला के परिजन ने हरपालपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे हरपालपुर थाने की पुलिस ने कांट थाना क्षेत्र के कुर्रियाकलां चौकी के कुछ सिपाहियों के साथ आरोपी राहुल के घर दबिश दी। पुलिस ने दोनों को घर से बरामद भी कर लिया था।
तभी आरोपी के परिजन ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस के ऊपर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पुलिस का वाहन भी तोड़ दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस बीच आरोपी अपनी प्रेमिका के साथ वहां से भाग गया। जान बचाकर भागने वाले पुलिसकर्मियों ने थाने पर सूचना दी। इसके बाद थाने का काफी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। तब तक हमलावर भाग चुके थे। पुलिस पर हमला करने वाले 11 लोगों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सदर प्रवीण कुुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें