फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बालक वर्ग में आदर्श बाल विद्या इंटर कॉलेज, बालिका वर्ग में नेशनल गर्ल्स बना चैंपियन

विज्ञापन
हथौड़ा स्टेडियम में खुशी का इजहार करती विजेता जीआईसी की टीम। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। बालक वर्ग में आदर्श बाल विद्या इंटर कॉलेज मीरानपुर कटरा ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती, जबकि बालिका वर्ग में नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज ने खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी और डीआईओएस हरिवंश कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेलकूद में लगभग 21 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने 120 स्पर्धाओं में भाग लिया। शनिवार को दोपहर दो बजे हुए समापन समारोह में अतिथियों का स्वागत गुरुनानक कन्या पाठशाला के विद्यार्थियों ने बैंड की धुन से किया। मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट की सलामी ली।
डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। आर्य महिला इंटर कॉलेज और श्याम लाल अग्निहोत्री कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

इस बीच व्यक्तिगत चैंपियनशिप में आर्य कन्या पाठशाला की प्रयांजलि, बालक सब जूनियर में पीयूष यादव, प्रवीण पाल के अलावा जीआईसी के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव, जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया, अनिल कुमार, संजय मौर्या, संयोजक डॉ. अमीर सिंह, कैप्टन रामकुमार आदि मौजूद रहे।

हथौड़ा स्टेडियम में खुशी का इजहार करती विजेता जीआईसी की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें