निगोही। विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक का क्रमिक अनशन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। सुबह नायब तहसीलदार निवेदिता ठाकुर ने धरनास्थल पर पहुंचकर किसान नेताओं से वार्ता की। तीन मांगों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद पुतला दहन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
किसान नेता देवेंद्र पाल सिंह ने धान क्रय केंद्र खोलने, नई बस्ती से बारहराना होते हुए रेलवे स्टेशन मार्ग बनवाने, छुट्टा पशुओं और बंदरों से निजात दिलाने की मांग उठाई। नायब तहसीलदार ने जलभराव की निकासी, नालों से कब्जे हटाने और फॉगिंग कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत स्तर की मांगों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है, जबकि अन्य मांगें जिला प्रशासन को भेजी जाएंगी। किसान नेता ने कहा कि सभी मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा। संवाद