शाहजहांपुर में गोविंदगंज स्थित सहायक मंडल अभियंता काया्रलय पर प्रदर्शन करते नरमू के पदाधिकार
नरमू ने जोरदार तरीके से प्रदर्शन कर आवाज को किया बुलंद
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) ने सहायक मंडल अभियंता पर कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाते हुए जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया। इस दौरान घेराव भी किया गया।
बृहस्पतिवार को मंडल उपाध्यक्ष सुनील तिवारी व शाखा सचिव शिवकुमार सक्सेना के नेतृत्व में रेलवे कर्मचारी गोविंदगंज स्थित सहायक मंडल अभियंता के कार्यालय में पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। शाखा सचिव ने कहा कि रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी भारत सरकार के कर्मचारी हैं। सभी को वेतन और भत्ते सरकार देती है।
कोई अफसर अपनी जेब से नहीं देता। सहायक मंडल अभियंता पर मनमानी का आरोप लगाया। मंडल उपाध्यक्ष ने आवास आवंटन में अनियमितता का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद अशरफ, जयपाल सिंह, नवनीत, राकेश, संतोष, प्रभात सिंह, अशोक कुमार, सलीम आदि शामिल रहे।