फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर महिला के कान से छीन लिए कुंडल

विज्ञापन
निगोही में लूटपाट से पीड़ित बिटोलीदेबी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
निगोही। बाइक सवार दो लोगों ने ओवरटेक कर एक महिला से कुंडल छीन लिए। विरोध करने पर पति को पीट दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट की घटना बता रही है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा मिश्रा निवासी नेतराम अपनी बाइक से ढाईघाट गंगा स्नान करने गए थे। नेतराम की पत्नी बिटोली देवी और मां रामबेटी भी साथ थीं। गंगा स्नान करने के बाद बृहस्पतिवार को नेतराम बाइक से घर लौट रहे थे। पत्नी बिटोला देवी पीछे बैठीं थीं, जबकि मां बीच में बैठी हुईं थीं। नेतराम ने बताया कि शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग से जुड़े निगोही-बिलसंडा मार्ग पर निगोही थाना क्षेत्र के गांव धीरठ के पास दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक बाइक पर सवार दो लोगों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली।
बाइक गिराने के बाद आरोपियों ने तमंचा निकाल लिया और बिटोला देवी को धमकाते हुए कुंडल नोच लिया। नेतराम ने विरोध किया तो उसे पीट दिया। आसपास के ग्रामीणों ने शोर सुनकर आरोपियों का पीछा किया तो वे बाइक छोड़ भागे। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की बाइक थाने ले आई। नेतराम ने थाने में लूटपाट की तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी निगोही के खिरिया गांव के रहने वाले हैं। थान प्रभारी के मुताबिक दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। अब उनके बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें