फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यों-ज्यों पारा चढ़ा, बढ़ता गया मतदान प्रतिशत

Thu, 16 Feb 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा सीट पर इस बार का चुनाव कई मायनों में अभूतपूर्व रहा। यह पहला चुनाव था जो बेहद शांति से निपटा। मतदान की गति मौसम के हिसाब से बदलती रही। शुरू में कम, दोपहर से पहले तेज, फिर कम और शाम होते-होते मतदान की गति ऐसी बढ़ी कि प्रतिशत तकरीबन 61 प्रतिशत तक जा पहुंचा। हालांकि यह वोट प्रतिशत पिछले चुनाव से करीब एक प्रतिशत कम है। माना जा रहा था कि इस बार वोट प्रतिशत करीब 65 प्रतिशत के आसपास रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान की गति ठंड की वजह से बेहद कम रही। नौ बजे तक 14 फीसदी ही वोट पड़ सके थे। धूप निकलने के बाद जब पारा चढ़ा और मौसम सुहाना हुआ तो वोटर घरों से निकले। इसके बाद 11 बजे तक वोट पर्सेंटेज बढ़कर 43 फीसदी पर पहुंच गया। तमाम बूथों पर एक से तीन बजे के बीच सन्नाटे जैसी स्थित रही। एक से तीन बजे मतदान का प्रतिशत मात्र चार फीसदी ही बढ़ कर 47 प्रतिशत तक पहुंचा। शाम पांच बजे तक मतदान का प्रतिशत 61.01 फीसदी तक पहुंच गया। 
शांतिपूर्ण चुनाव कराने में पुलिस प्रशासन पास-पुवायां में चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सपंन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन को सौ में सौ नंबर मिले हैं। पूरे क्षेत्र में माहौल पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। विधानसभा क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्सेज के साथ ही अन्य सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया था। चुनाव प्रेक्षक ताशी धेंदुप शेरपा के अलावा एसडीएम रामशंकर, एडीएम प्रशासन, एएसपी रमेश कुमार भारती सहित सभी जोनल/ सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेते रहे। मतदान के दौरान कहीं भी किसी जगह से कोई अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें