फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अधिवेशन में आर्य समाज भवन का किया लोकार्पण

विज्ञापन
जलालाबाद में आर्य समाज भवन का लोकार्पण करते आचार्य नरेंद्र देव व अन्य। संवाद  
विज्ञापन
जलालाबाद। आर्य समाज मंदिर में बृहस्पतिवार को जिलास्तरीय आर्य अधिवेशन का आयोजन हुआ। इस मौके पर अल्हागंज के पूर्व चेयरमैन प्रयाग नारायण गुप्ता की स्मृति में आर्य समाज की ओर से कराए गए भवन निर्माण का स्वामी नरेंद्र देव आर्य ने लोकार्पण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा आर्य सभा के प्रतिनिधि पंकज कुमार आर्य कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सामाजिक सुधार, नारी सम्मान, वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा अंधविश्वास और कुरीतियों के उन्मूलन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
भाजपा की क्षेत्रीय महामंत्री व नगर आर्य समाज की संरक्षक चंद्रेश गुप्ता ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना, युवाओं को संस्कारवान बनाने तथा वैदिक सिद्धांतों के अनुरूप जीवन जीने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, भजन एवं विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कुनेंद्र पाल आर्य, नरेंद्र देव आर्य, प्रमोद आर्य, अनिल गुप्ता, विनोद गुप्ता, बलवीर आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें