रोजा। हथौड़ा-रेती मार्ग पर एक गैस एजेंसी गोदाम के पास रुके ई-रिक्शा पर रखा थैला चोरी हो गया। उसमें 40 हजार रुपये बताए गए हैं। दुकानों पर सेल्समैन के तौर पर ई-रिक्शा से सामान पहुंचाने वाले रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी अमित त्रिवेदी ने थाने में तहरीर देकर चोर का पता लगाकर नगदी की बरामदगी कराने की गुहार लगाई है। सीओ शुभम वर्मा के अनुसार तहरीर के आधार पर जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद