फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अर्पणा बनीं एक दिन की जीआरपी थाना प्रभारी

विज्ञापन
जीआरपी थाने में एक दिन की थानी प्रभारी बनीं अर्पणा मिश्र रजिस्टर की जांच करते हुए। स्रोत: सूचना
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा अपर्णा मिश्रा को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। छात्रा ने थाने की कार्यप्रणाली को समझा और पुलिस के कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर रमांकर यादव ने छात्रा का स्वागत किया। इसके बाद उन्हें थाने में होने वाले कार्यों, पुलिस की जिम्मेदारियों और ड्यूटी रजिस्टर के बारे में जानकारी दी गई। छात्रा ने रजिस्टर का अवलोकन भी किया। इसके बाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कराकर, वहां की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में बताया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें