फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबी, फारसी और सामान्य आधारित विषयों की हुई परीक्षा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में परीक्षा खत्म होने के बाद पेपर का मिलान करतीं छात्राएं । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बृहस्पतिवार को शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार को परीक्षाओं के दूसरे दिन पहली पाली में हाईस्कूल के पाली, अरबी, फारसी विषय, इंटर के संगीत वादन, गायन और नृत्यकला का पेपर हुआ। दूसरी पाली में हाईस्कूल का संगीत गायन, इंटर के सामान्य आधारित विषय (व्यवसायिक वर्ग के लिए) की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम प्रभारी व जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल के पाली अरबी, फारसी विषय के लिए 54 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 48 ने परीक्षा दी और छह अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट के संगीत गायन की परीक्षा हुई। जिसके लिए 90 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, 88 उपस्थित तथा दो अनुपिस्थत रहे।
दूसरी पाली में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 1461 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1356 उपस्थित तथा 105 अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल के गीत गायन विषय के लिए 99 पंजीकृत रहे, 91 उपस्थित तथा आठ अनुपस्थित हुए। इंटरमीडिएट में सामान्य आधारित विषय में 1362 पंजीकृत, 1265 उपस्थित और 97 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस शौकीन सिंह ने बताया कि दूसरे दिन की परीक्षाएं भी शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें