फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रेंटिसशिप मेले में 45 अभ्यर्थियों का विभिन्न संस्थानों ने किया चयन

विज्ञापन
शाहजहांपुर के आईटीआई में अप्रेंटिसशिप मेला लगे में लगी अभ्यर्थियों की भीड़ - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बृहस्पतिवार को वृहद् अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन हुआ। इसमें 45 अभ्यर्थियों का विभिन्न संस्थानों द्वारा चयन किया गया।
विज्ञापन

व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, उप्र एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम उप्र के समन्वय से वृहद् अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह व भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर किया। मेले में आईटीआई उत्तीर्ण कर चुके 700 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इन्होंने केंद्र सरकार के अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण कराते हुए मेले में प्रतिभाग करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।
सभी अभ्यर्थी अपने आवेदन की मूल प्रति, शैक्षिक अभिलेखों की फोटोकॉपी आदि लेकर पहुंचे। इनका जनपद के प्रतिष्ठित सरकारी, सहकारी, निजी उद्योग, प्रतिष्ठान, संस्थानों द्वारा लिखित परीक्षा व साक्षात्कार लिया गया। अप्रेंटिसशिप प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मेले में 12 कंपनियों व 700 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों द्वारा लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से 45 अभ्यर्थियों का चयन किया है। इस मौके पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें