फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जनता से इमरजेंसी वाहनों को रास्ता देने की अपील

विज्ञापन
अ​ग्निशमन कर्मचारियों को सम्मानित करते जेसीआई के सदस्य। स्रोत : संस्था - फोटो : Archive
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जेसीआई ने सैल्यूट असाइलेंट स्टार कार्यक्रम के तहत अग्निशमन केंद्र में कार्यरत अग्निशमन कर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर नागरिकों से आग्रह किया गया कि वे इमरजेंसी वाहनों, जैसे दमकल या एंबुलेंस, को सड़क पर प्राथमिकता दें।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन कर्मियों के साहस, समर्पण और निस्वार्थ सेवा भावना की सराहना की गई। एफएसओ बीएन पटेल ने कहा कि आग बुझाने वाले वाहनों को गंतव्य तक पहुंचने में अक्सर मार्ग अवरुद्धता के कारण काफी समस्या होती है। जेसीआई ने जनता से सहयोग की अपील की कि वे दमकल और एंबुलेंस जैसे इमरजेंसी वाहनों को तुरंत रास्ता दें। इस दौरान संस्था के नवनीश कटियार, अमित वर्मा, भुवन बंसल, अभिषेक जायसवाल, अमन मलिक, तरुण गुप्ता, विपिन रस्तोगी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें