मोहल्ला महमंद हद्दफ में टंकी से पानी भरता हुआ युवक। स्रोत: जागरूक पाठक
- फोटो : Archive
शाहजहांपुर। पानी की आपूर्ति ठप होने से प्रभावित पांच मोहल्लों की 12 हजार की आबादी को राहत मिली है। अमर उजाला में शुक्रवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद जल निगम ने संज्ञान लेते हुए 24 घंटे में पानी की आपूर्ति शुरू करा दी।
शहर के मोहल्ला महमंद हद्दफ, मक्कू बजरिया, मामूड़ी, तिलहरजई आदि मोहल्लों में बुधवार और बृहस्पतिवार को पानी की आपूर्ति ठप हो गई थी। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि दो दिन से आपूर्ति बिलकुल बंद है जबकि पहले भी पानी बहुत धीमी गति से आता था। शुक्रवार शाम को आपूर्ति शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिली है।
-
जल निगम पाइप लाइन डालने का काम कर रहा है। इसकी वजह से पाइपलाइन लीक हो गई थी। उसको ठीक कराकर पानी की आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
- विजय कुमार मौर्य, महाप्रबंधक जलकल, नगर निगम
मोहल्ला महमंद हद्दफ में टंकी से पानी भरता हुआ युवक। स्रोत: जागरूक पाठक- फोटो : Archive