फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने युवाओं से किया आह्वान, ‘सारे काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो’

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह शनिवार को छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों को वेबिनार के माध्यम से संबोधित करते हुए नारा दिया ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’। उन्होंने मतदान के महत्व को इंगित करते हुए कहा कि मताधिकार को किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा छीना नहीं जा सकता। मतदान करना नागरिकों का पवित्र अधिकार है।
विज्ञापन

डीएम उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में जिले में लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार हम सभी को मिलकर 90 प्रतिशत मतदान का कीर्तिमान स्थापित करना है। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं मतदान करने के साथ ही लोगों को घरों से मतदान के लिये निकालने का कार्य भी करें। यह जनतांत्रिक व्यवस्था के साथ-साथ राष्ट्र व जनपद के लिये भी अच्छा होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे कोरोना महामारी को हराने में अपना सक्रिय योगदान दें। गतिमान वैक्सीनेशन की प्रक्रिया के लिये लोगों को जागरूक करें।
डीएम से पूर्व वेबिनार का प्रारंभ करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान की प्रक्रिया के द्वारा ही हम अपनी सरकार को चुनते हैं जो हमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी इत्यादि की सुविधा मुहैया कराती है। अत: हमे स्वयं मतदान के साथ-साथ अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिये प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने मत के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह अनमोल है। हमें किसी भी लाभ, प्रलोभन, लालच या दबाव में आकर मतदान नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें