लखनऊ के पशुपालन निदेशालय के सभागार में दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने अनुपम गंगवार ?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बरेली दुग्ध संघ का नंद बाबा पुरस्कार अनुपम गंगवार को मिला है। अनुपम गंगवार ने वित्तीय वर्ष 2019-2020 में प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पहला पुरस्कार बाराबंकी के दुग्ध उत्पादक रामविलास वर्मा को मिला है। ये पुरस्कार दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने लखनऊ स्थित पशुपालन निदेशालय के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादकों को दिया।
महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड बतलैया तिलहर की अध्यक्ष अनुपम गंगवार राजनपुर गांव की निवासी हैं। अनुपम जिले में सबसे ज्यादा गाय का दूध पैदा करने वाली किसान बन गई हैं। नंद बाबा पुरस्कार देसी गाय का सर्वाधिक दुग्ध उत्पादक को मिलता है। इस पुरस्कार में 25 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र, नंद बाबा और गाय के बछड़े की मूर्ती दी गई। संवाद