शाहजहांपुर। जनपद में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए एक और मौका दिया गया। छूटे हुए पात्रों का कार्ड बनाने के लिए 18 मई तक अभियान चलेगा। पखवाड़े के तहत कार्ड बनाने का काम तेजी से चल रहा है।
सीएमओ डॉ. एसपी गौत्म ने बताया कि सीएचसी संचालक व आरोग्य मित्र शिविर आयोजित कर लाभार्थी परिवारों के गोल्डन कार्ड बना रहे हैं। शिविर के बेहतर प्रचार के लिए आशाओं को लाभार्थियों की सूची देकर गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है। इसके लिए पंचायती राज निकायों के जनप्रतिनिधियों से अभियान को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अब अंत्योदय राशन कार्डधारक परिवारों को भी साल में पांच लाख रूपये तक की मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही।
उन्होंने बताया कि जनपद में दो लाख, 83 हजार, 31 परिवारों यानी 12 लाख, 83 हजार, 165 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष अब तक तीन लाख, 12 हजार, 53 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। शेष पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने के लिए 15 दिन का अभियान चलाया जा रहा है।