शाहजहांपुर। रेलवे ने गोरखपुर से आनंद विहार तक अमृत भारत ट्रेन चलाने की तैयारी की है। ट्रेन का स्टाॅपेज शाहजहांपुर में भी होगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। यह दूसरी अमृत भारत ट्रेन है जिसका यहां पर स्टॉपेज होगा।
गोरखपुर से आनंद विहार के लिए साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। इसका नंबर 14045 और 14046 है। ट्रेन का ठहराव शाहजहांपुर में भी रखा गया। इसका पत्र रेलवे के अफसरों के पास पहुंच गया है। हालांकि, ट्रेन के संचालन की तिथि अभी तय नहीं है। रेलवे के अफसरों के अनुसार, 22 बोगी की ट्रेन में काफी सुविधाएं होती है। इसमें 11 से 12 कोच जनरल होते हैं। आठ से नौ कोच स्लीपर के लगे होते हैं।
स्टेशन अधीक्षक का तबादला निरस्त
रेलवे स्टेशन पर तैनात पीएस तोमर का तबादला पंडित रामप्रसाद बिस्मिल स्टेशन पर होने के बाद उन्होंने चार्ज एके गौतम को दे दिया था। इस बीच नरमू के पदाधिकारियों के प्रयास से उनका तबादला निरस्त कर दिया गया। मुरादाबाद मंडल से तबादला निरस्तीकरण का पत्र यहां आ गया।