आंगनबाड़ी वर्कर्स ने दी आंदोलन की चेतावनी
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना 21वें दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पद्मा रस्तोगी ने कहा कि सरकार बहानेबाजी बंद कर दे, उन्होंने जो कदम बढ़ा दिया है वह तब तक पीछे नहीं हटेगा जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं।
जीआईसी मैदान में रोज की तरह बृहस्पतिवार को भी सैकड़ों आंगनबाड़ी वर्कर्स जुटीं और उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला तथा अपनी बात जोर-शोर से रखी। नगर प्रभारी नाजिश परवीन ने कहा कि सरकार उनके धैर्य की परीक्षा न ले। अभी तक धरना शांतिपूर्वक चलाया जा रहा है, यदि सरकार नहीं चेती तो यह आंदोलन उग्र रूप भी ले सकता है और इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर नीलम देवी, रजनी देवी, सीता गुप्ता, किरन तिवारी, जय ललिता, मुन्नी देवी, इंकी देवी, कृष्णा देवी, श्याम लता, मधु देवी, मंजू बाला, पूजा देवी, प्रीति कटियार, कमलेश्वरी, शशि कुमारी आदि वर्कर्स मौजूद रहीं। संचालन जिला प्रभारी विश्व मोहन और शेर सिंह नेे किया।