फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक  की मौत, दो घायल

Thu, 22 Sep 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र में मोहम्मदी रोड पर बुधवार की देर रात तीन लोग घायल अवस्था में पड़े मिले। तीनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र के गांव बिंदुआ कंछा निवासी 40 वर्षीय जगमोहन पुत्र गुरुदयाल शाहजहांपुर में मजदूरी करते थे। रात में मजदूरी करके वह वापस जा रहे थे। मोहम्मदी रोड पर थाना पसगवां क्षेत्र में गांव मछेछा के पास दो बाइक सवार युवकों के साथ बेहोशी अवस्था में पड़े मिले। ग्रामीणों के मुताबिक किस वाहन की टक्कर से यह तीनों घायल हुए इसकी जानकारी नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जगमोहन को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों की पहचना क्षेत्र के गांव नगरा मछेछा निवासी मोनू और अमित के रूप में हुई। दोनों घायल की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस की सूचना पर मृतक जगमोहन के परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक के भाई लक्ष्मन के मुताबिक जगमोहन की पत्नी ललिता देवी की तीन साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें