फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अमरोहा के अमीर मिस्टर यूपी, भारत ने जीता मिस्टर शाहजहांपुर का खिताब

Mon, 24 Feb 2025 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
गांधी भवन में आयोजित बॉडी बि​ल्डिंग प्रतियोगिता में शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन करते प्रतिभागी। संव
विज्ञापन
शाहजहांपुर। काकोरी एक्शन केस के अमर बलिदानियों को समर्पित मिस्टर शाहजहांपुर, मिस्टर यूपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन गांधी भवन के सभागार में किया गया। देर रात तक चली प्रतियोगिता में अमरोहा जिले के अमीर आलम ने मिस्टर यूपी और भारत को मिस्टर शाहजहांपुर चुना गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद अशफाक उल्ला खां के प्रपौत्र अशफाक उल्ला खां ने काकोरी कांड के अमर नायकों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद विभिन्न वर्गों में शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता का आगाज हुआ। अमरोहा, बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बहेड़ी, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हरदाेई और शाहजहांपुर के प्रतिभागियों ने अपना दम दिखाया। सबसे पहले मिस्टर शाहजहांपुर के लिए खिलाड़ी मंच पर उतरे। इसमें भारत ने बाजी मारी। अफ्फान ने दूसरा और शिवम वर्मा ने तीसरा स्थान पाया। विजेता को स्मार्ट टीवी देकर सम्मानित किया गया।
अमरोहा के अमीर आलम को मिस्टर यूपी चुना गया। बरेली के दानिश रजा दूसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर लखनऊ से आईं मिस इंडिया अहाना मिश्रा ने भी शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में अंतरराष्ट्रीय जज तनवीर खां, पंकज त्यागी, मिस्टर एशिया देवेंद्र पाल, रजत भाटिया आदि शामिल रहे। डॉ. शाहजेब खान के संचालन में हुए कार्यक्रम में आयोजक राफे खान, पार्षद तालिब खान, अतुल दीक्षित, शेखर कुमार, सरफराज, सोनू, सूरज, ललित, अर्जुन, शादाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें