शाहजहांपुर में ककरा में बाइक से स्टंट करते युवा। संवाद
शाहजहांपुर। सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाने के लिए युवा अपनी जान को खतरे में डालने से नहीं चूक रहे हैं। रविवार को ककरा न्यू सिटी में दो बाइक सवार युवक स्टंट कर रहे थे। कभी वह अगला पहिया उठाते तो कभी पिछले पहिये को हवा में उठा देते थे।
ककरा न्यू सिटी में स्टंट करने वाले युवाओं को रोकने के लिए पूर्व में चौक कोतवाली पुलिस ने सिपाहियों को तैनात किया था। लेकिन, वर्तमान में पुलिस के कार्रवाई करने के चलते फिर से बाइक से स्टंट करने वाले युवा जुटने लगे हैं। रविवार को जैव विविधता पार्क के पास सुनसान इलाके में तीन युवा रील्स बनाने के लिए स्टंट करने पहुंचे। कई बार ऐसी स्थिति आई कि यह आपस में टकराने बचे। इस बीच तेज स्टंट करते युवक की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे युवक के पैर में चोट आई। हेलमेट लगाए होने के चलते उसकी जान बच गई। युवकों ने बताया कि वह वीडियो बनाकर सोशल साइड पर डालते हैं।
फोटो और वीडियो के जरिये बाइक नंबर तलाश किए जा रहे हैं। संबंधित वाहनों के चालान किए जाएंगे।
संजय कुमार, सीओ यातायात
शाहजहांपुर में ककरा में बाइक से स्टंट करते युवा। संवाद
शाहजहांपुर में ककरा में बाइक से स्टंट करते युवा। संवाद