मीरानपुर कटरा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त एंबुलेंस।
मीरानपुर कटरा। मरीज को तिलहर पहुंचाकर रविवार को देर रात करीब 11:45 बजे लौट रही एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शारदा नहर पुल के पास अचानक सामने आए गोवंशीय पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई और उसे चला रहे खुदागंज निवासी मकन्नू खां गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस किनारे कराकर उसके चालक को सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी भेजकर वहां भर्ती कराया। रात में हादसा होने से हाईवे पर यातायात में कोई रुकावट नहीं पड़ी और दूसरी लेन से वाहन निकलते रहे। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि सूचना मिलने पर एंबुलेंस चालक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है। संवाद