फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कनेक्टिविटी की समस्या से उप डाकघर के कार्य प्रभावित, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज। उपडाकघर में गत चार-पांच दिन से कनेक्टिविटी नहीं मिलने से वहां रकम की जमा-निकासी समेत अन्य कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस वजह से लोगों को अपने कार्यों के लिए वहांं बार-बार चक्कर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डाकघर में यह समस्या गत शुक्रवार से बनी हुई है। लोगों को अपने बचत खातों से रकम आहरित करने अथवा जमा कराने के लिए वहां जाने पर कनेक्टिविटी नहीं होने की दशा मेंं घंटों इंतजार करना पड़ता है और बाद में वे निराश होकर लौट जाते हैं। नेटवर्क बाधित होने या कनेक्टिविटी नहीं मिलने के कारण रोजाना औसतन 30-35 उपभोक्ता लौट रहे हैं।
मोहल्ला बगिया निवासी कन्हैया ने बताया कि वह शुक्रवार को बेटी के सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में धनराशि जमा करने के लिए डाकघर गए, लेकिन काम नहीं हो सका। सोमवार को दोबारा जाने पर भी मायूसी हाथ लगी। उप डाकपाल आशुतोष के अनुसार कनेक्टिविटी की समस्या दूर कराने के लिए बीएसएनएल के अधिकारियों से कई बार संपर्क किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें