फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा रुकी, भंडारे में सेवा कर रहे श्रद्घालु

विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा रुकने पर पहलगाम में लगे कैंप में मटर छीलते शाहजहांपुर के श्रद्धालु । - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बादल फटने के कारण अमरनाथ यात्रा रुकने के बाद जिले के तमाम श्रद्धालु वहां फंस गए हैं। कुछ यात्री पहलगाम में रुके हैं तो कई को बलटास बेसकैंप में रुकना पड़ा। तमाम श्रद्धालु वहां भंडारे में सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर से रामकिशोर उर्फ बबलू के नेतृत्व में 38 सदस्यीय दल भी अमरनाथ यात्रा पर गया है। यह जत्था पहलगाम में शुक्रवार शाम को पहुंच गया था। बादल फटने के कारण रास्ता अवरुद्ध होने के कारण अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया। इसके चलते श्रद्धालुओं को पहलगाम में रोक दिया गया। यात्री वहीं पर कैंपों में रुके हैं, साथ ही भंडारे में सेवा कार्य कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें