फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन अनजानों से जोड़ा खून का रिश्ता

Mon, 02 Oct 2017 12:12 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रविवार को सीएमएस डॉ. केशव स्वामी ने एक माह तक चलने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। पहले दिन रक्तदान शिविर में 20 लोगों ने पंजीकरण कराया। इसके साथ ही तीन महादानियों ने रक्तदान किया। सीएमएस ने अमर उजाला की पहल को सराहा। इस दौरान लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया गया।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर साल एक अक्तूबर से पूरे माह तक स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया जाता है। इसके लिए जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर में रक्तदानी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। रविवार को भी काफी संख्या में रक्तदाता ब्लड बैंक पहुंचे। 20 महादानियों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। सभी ने किसी को भी जरूरत होने पर स्वैच्छिक रक्तदान करने का संकल्प लिया। स्वैच्छिक रक्तदान माह के दौरान 30 अक्तूबर रक्तदान कैंपों का आयोजन किया जाएगा। रविवार को पहले दिन रक्तदान करने वाले सुदीप शुक्ला, रोजा यार्ड के मन्नू और बाबू कुरैशी को सीएमएस डॉ. केशव स्वामी और जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

0
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें