फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर दीपों से सजाया जाएगा पं. रामप्रसाद बिस्मिल का घर

विज्ञापन
शाहजहांपुर के खिरनी बाग स्थित अमर शहीद पं.रामप्रसाद बिस्मिल के आवास का निरीक्षण करते डीएम उमेश प? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। काकोरी एक्शन केस के महानायक और अमर शहीद पं. रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम उमेश प्रताप सिंह अन्य अधिकारियों के साथ बिस्मिल के आवास पहुंचे। उनके घर में आवासित परिजन से मुलाकात की तथा दीपोत्सव को लेकर कार्यक्रम की रूप रेखा तय की।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि पं. रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती पर पर्यटन विभाग द्वारा भव्य आयोजन होगा। उनके आवास को दीपों से सजाया जाएगा। 11 जून 1897 को पं. राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म हुआ था। वह खिरनीबाग स्थित इस मकान में भी रहे थे। जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्य सचिव शाहजहांपुर आ रहे हैं।
वह विकास कार्यों की समीक्षा के साथ जयंती कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। पं राम प्रसाद बिस्मिल की जन्मदिवस के अवसर पर उनके आवास पर भी जाएंगे। डीएम ने उनके घर से लेकर मोहल्ले तक का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मार्ग पर आने वाले अवरोध, गड्ढे भरने, साफ-सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था के समुचित निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें