फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गलत ढंग से जमीन का बैनामा कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। विधवा पेंशन दिलाने के नाम पर जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाते हुए महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव मुरादपुर निवियाखेड़ा निवासी कासिम अली की पत्नी फिरोजी बेगम ने पुलिस को बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। उनकी श्रवण शक्ति कमजाेर है। उनकी जमीन गांव मुरादपुर निवियाखेड़ा में है। गांव के जब्बार, सरमीन, नन्हे ने उनसे अनिभिज्ञता में विधवा पेंशन सही कराने के बहाने बिना रुपये दिए 23 अक्तूबर 2024 को बैनामा करा लिया।
जानकारी होने पर उन्होंने तहरीर दी, जिसमें पुलिस ने समझौता करा दिया। समझौता गांव गुरघिया के राजकमल मिश्रा ने लिखा था, जिसमें स्वीकार किया गया था कि बिना रुपये लिए बैनामा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझौते के आधार पर यह भी कहा था कि अगर फिरोजी उनको जमीन देना चाहे तो उसे साढ़े तीन लाख रुपये देंगे। अगर जमीन नहीं देना चाहती हैं, तो जमीन फिरोजी के नाम कर देंगे। अब आरोपी समझौता मानने से इन्कार कर रहे हैं। आरोपियों ने उनसे फर्जीवाड़ा किया है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें