शनिवार को सदर क्षेत्र में तेज धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती युवती। संवाद
शाहजहांपुर। दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई, जबकि रात के तापमान में गिरावट होने से हल्की सर्दी का अहसास हुआ। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक वायुदाब 30 मिलीबार गिरा हुआ है। अगले 24 घंटे में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापामन 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट आई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब 30 मिलीबार गिरा हुआ है। उत्तरी और पछुआ हवा चल रही है। आर्द्रता 55 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम है। बादल छाए रहने के साथ अगले 24 घंटे में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।