हरकुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज में सम्मानित छात्राएं। स्रोत: संस्था
शाहजहांपुर। हरकुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज में दशहरा पर्व पर मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। संस्था प्रबंधक वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव शुक्ला और प्रधानाचार्य ब्यूटी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दसवीं टॉपर यशी प्रजापति, वैष्णवी, कोमल, कशिश, आस्था, जवा, शीतल, हर्षित, नैंसी, शगुन व बारहवीं टाॅपर राधा, तान्या, रुचि पाल, शिवांगी, अंशिका, रोशनी, दिव्यांशी, निहारिका, प्रिया, काजल को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पल्लवी, अनीता, नाइमा, अंजुम, मीना, दीपशिखा, रजनी, अंजू आदि का सहयोग रहा। संवाद