फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किशोरी को बांधने के बाद नकदी व जेवर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। किशोरी के हाथ, पैर बांधकर डालने के बाद चोर घर से नकदी, जेवर चोरी कर ले गए। मां के जागने पर घटना का पता चल सका। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

गांव अंडहा निवासी फेरूलाल की पत्नी छुटकुन्नी देवी ने बताया कि रविवार रात वह पुत्री छाया देवी के साथ घर पर और उनके पति पड़ोस में दूसरे मकान में सो रहे थे। रात में चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए और कपड़े से पुत्री के हाथ, पैर बांध दिए और मुंह में भी कपड़ा ठूंस दिया।
इसके बाद चोर घर में रखे 40 हजार रुपये, सोने के कुंडल, चांदी का कमर बिछुआ आदि चोरी कर ले गए। छुटकुन्नी देवी जागीं तो उन्होंने पुत्री से पानी मांगा, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर चारपाई के पास जाकर देखा तो वह बंधी पड़ी थी। छुटकुन्नी देवी के शोर मचाने पर पड़ोस के मकान से फेरुलाल और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किशोरी को बंधनमुक्त किया।
विज्ञापन

कमरे में जाकर देखा तो सारा समाान बिखरा पड़ा मिला और नकदी, जेवर नदारद थे। रात में ही यूपी-112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि उनको घटना की जानकारी नहीं है, कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें