फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मिठाई भरी वैन छुड़ाने के लिए देर रात तक चला प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। खुटार में मिठाई भरी वैन पकड़े जाने के बाद देर रात तक कई लोग वाहन को छुड़ाने के प्रयास में लगे रहे। पुलिस ने बिना जांच के वैन छाेड़ने से मना कर दिया।
विज्ञापन

एक वैन चालक रविवार को मिठाई भरकर खुटार में एक दुकान पर पहुंचा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि वैन से लाई गई मिठाई सही नहीं है और रक्षाबंधन के पर्व पर मिठाई खाने से लोगों को नुकसान हो सकता है। सूचना के बाद पुलिस ने वैन को पकड़कर थाने में खड़ा करा दिया। वैन पकड़े जाने के बाद से ही उसे छुड़ाने के लिए कई लोग जुट गए। देर रात तक वैन और मिठाई छुड़ाने के प्रयास चलते रहे, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद ही वाहन छोड़ने की बात कहते हुए सभी को वापस कर दिया।
सोमवार को जिला मुख्यालय से पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने वैन में रखी मिठाई के सैंपल लिए। सैंपल की जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि खाद्य विभाग की टीम के सैंपल लेने के बाद वैन को मिठाई सहित छोड़ दिया गया है। आगे की कार्रवाई खाद्य विभाग की ओर से ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें