फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चोरी के बाद पुलिस मांग रही सीसी कैमरे के फुटेज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार के मोहल्ला गदियाना निवासी प्रधानाचार्य सना गुप्ता के बंद मकान में चोरी का खुलासा कई दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हो सका है। पुलिस पीड़ित से सीसी कैमरे के फुटेज मांग रही है।
विज्ञापन

सना गुप्ता खिरनीबाग स्थित स्कूल में प्रधानाचार्य हैं। उनका बेटा रिलायंस थर्मल पॉवर में कार्यरत हैं। बेटा-बहू खिरनीबाग में रहते हैं। बेटे की ड्यूटी नाइट की होने के चलते वह बहू के पास आ गईं थीं। इस बीच चोरों ने उनके मकान की छत से जाल तोड़कर अंदर प्रवेश किया। सना गुप्ता ने बताया कि चोर जेवर व डेढ़ लाख रुपये ले गए।
पड़ोसी की सूचना पर वह घर आईं तो उन्हें सामान बिखरा मिला। पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद बयान भी दर्ज किए। अब पुलिस पीड़ित से चोरी का शक किसी पर जाहिर करने के साथ ही साक्ष्य भी मांग रही है। पीड़िता से मकान के सामने लगे सीसी कैमरों की फुटेज मांगी है। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि मामले में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें