फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ व्यवस्था नहीं करा पाए...तो पुलिस ने मैजिक वाहन पकड़वाए

विज्ञापन
बिहार के यात्रियों को भोजन देते पुवायां के सीओ - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। बिहार के श्रमिकों से भरी बस मंगलवार रात क्षेत्र में पलट गई थी। हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन व समाजसेवियों ने उनके इलाज, ठहरने व खाने-पीने की व्यवस्था की, लेकिन एआरटीओ का रवैया बड़ा ही निराशाजनक रहा। एआरटीओ बुधवार को पुवायां पहुंचे और यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बस की व्यवस्था करने की बात कहकर लौट गए। इसके बाद उन्होंने कोई सुध नहीं ली। पुलिस ने मैजिक वाहनों से यात्रियों को शाहजहांपुर तक भेजा। उसके बाद यात्रियों को उनके हाल पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

बिहार के मोतिहारी से अंबाला जा रही निजी बस पुवायां-निगोही मार्ग पर गांव नवाबपुर के पास खाई में पलट गई थी। बस में सवार 40 यात्री घायल हो गए थे। घायलों को सीएचसी भेजा, दो को जिला अस्पताल रेफर किया था। कुछ यात्री रात में ही चले गए थे। 140 यात्रियों को एक मैरिज पैलेस और नगर पालिका के बरातघर में ठहराया गया। अंबाला से एक बस बुधवार को पुवायां पहुंची। जो यात्री घायल नहीं थे वे अंबाला रवाना हो गए, लेकिन करीब 43 ऐसे यात्री ऐसे थे, जिनके पास पैसे नहीं थे और घायल भी थे। उनका कहना था कि बस ठेकेदार, एआरटीओ ने कोई व्यवस्था नहीं कराई। सीओ ने शाम को मैजिक वाहन बुलवाकर यात्रियों को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन भिजवाया।
समाजसेवियों ने रखा यात्रियों का ध्यान
सभी यात्रियों को रात में तहरी, सुबह चाय, समोसा, बिस्कुट और बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता की ओर से की गई। समाजसेवी धीरज शर्मा ने बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था की। विनायक अग्रवाल, दीपक गुप्ता, राजेश शुक्ला, संचित सिंह, कपिल गुप्ता, हिमांशु मिश्रा, रितेश गुप्ता, राजीव मित्रा आदि ने दवा, भोजन में सहयोग किया। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव, सीओ बीएस वीरकुमार, इंस्पेक्टर केबी सिंह यात्रियों से हालचाल लेते रहे।
विज्ञापन

बस चालक पर दर्ज की गई रिपोर्ट
बिहार के जिला मोतिहारी के थाना आदापुर के गांव चैनपुर निवासी अनिल पांडे ने बस चालक व परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि 21 फरवरी को वह देव टूरिस्ट एंड ट्रैवल्स की बस से मोतिहारी से अंबाला के लिए निकले थे। बस में क्षमता से अधिक सवारियां थीं। जहानीखेड़ा में चालक और परिचालक ने शराब पी थी। विरोध करने पर छोड़कर चले जाने की धमकी दी। बस पुवायां क्षेत्र में खाई में पलट गई।
एआरटीओ से यात्रियों को भेजने की व्यवस्था करने को कहा था। श्रमिक जहां काम करने जा रहे थे, वहां से बस भिजवाकर श्रमिकों को बुला लिया है। शेष यात्री घर जाना चाहते थे, उनको शाहजहांपुर भिजवा दिया है।
विज्ञापन

- सुशांत श्रीवास्तव, एसडीएम पुवायां
बस के चालक परिचालक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों का पूरा ध्यान रखा गया।
- बीएस वीरकुमार, सीओ पुवायां

पुवायां में रूके बिहार के यात्री रात में भोजन करते हुए- फोटो : POWAYAN

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें