जलालाबाद। करदौला गांव के प्रमोद ने दूसरी शादी करने के बाद पहली पत्नी सोनम को घरवालों के साथ मिलकर पीटा और बाद में चार बच्चों समेत घर से निकाल दिया। एसपी सौरभ दीक्षित के आदेश पर पुलिस ने सोनम के पति के अलावा सास राजकुमारी, ससुर रामचंद्र और देवर आमोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोनम ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि करीब 13 साल पहले गांव के ही प्रमोद से उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद चार बच्चे भी हुए, लेकिन कुछ माह पहले पति ने दूसरी शादी कर ली। उसके बाद उसकी पिटाई की जाने लगी। वह कुछ दिन के लिए मायके चली गई।
वहां से दोबारा ससुराल आने पर पति, सास-ससुर और देवर ने पीटकर घर से निकाल दिया। कई बार शिकायत करने पर भी थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि महिला के पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। संवाद