फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संवेदनशील स्थानों पर दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ रहेगा अतिरिक्त पुलिस बल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसपी राजेश द्विवेदी ने होली पर आरसी मिशन थाना क्षेत्र से निकलने वाले छोटे लाट साहब के जुलूस के रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने हाई-रिस्क एवं संवेदनशील स्थानों पर दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बड़े लाट साहब के जुलूस का रूट करीब पांच किलोमीटर व छोटे लाट साहब के जुलूस का रूट करीब ढाई-तीन किलोमीटर का है। छोटे लाट साहब का जुलूस सराय काइयां मोहल्ला स्थित शिव-पार्वती मंदिर से शुरू होकर सराय काइयां तिराहा, चमकनी गाड़ीपुरा, पक्का पुल, दलेलगंज, पुत्तूलाल चौराहा से वापस चमकनी गाड़ीपुरा होते हुए मंदिर जाकर समाप्त हो जाता है।
बृहस्पतिवार को छोटे लाट साहब के जुलूस के रूट पर एसपी के निरीक्षण से पूर्व पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई थी। दोपहर को एसपी राजेश द्विवेदी ने एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी गामीण भंरवे दीक्षा अरुण व सीओ सिटी के साथ जिप्सी से रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें