फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अभिनेता राजपाल पहुंचे अपने गांव, बोले-बाद में दूंगा सवालों के जवाब

विज्ञापन
बंडा के कुंडरा गांव में गुरु जरीफ मलिक आनंद के बेटे अमन के साथ राजपाल यादव। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चेक बाउंस मामले में जेल से जमानत पर बाहर आए फिल्म अभिनेता राजपाल यादव बुधवार को अपने पैतृक गांव बंडा के कुंडरा पहुंचे। उन्होंने कहा कि दो दिन भतीजी की शादी में व्यस्त हैं। चार दिन बाद सभी के सवालों का जवाब देंगे।
विज्ञापन

फिल्म अता-पता-लापता के निर्माण पर खर्च धनराशि को लेकर उद्योगपति माधौ गोपाल अग्रवाल व अभिनेता राजपाल यादव के बीच विवाद न्यायालय में पहुंच गया। पांच करोड़ का ऋण नौ करोड़ पहुंच गया। न्यायालय के आदेश पर पांच फरवरी को अभिनेता ने सरेंडर कर दिया था।
जेल जाने से पहले उन्होंने भावुक अपील की थी, जिसके बाद उनकी मदद के लिए बालीवुड समेत तमाम लोग आए। 12 दिन जेल में रहने के बाद मंगलवार को जमानत पर बाहर आ गए। बुधवार को तड़के पैतृक गांव पहुंचे। वह 19 फरवरी को बड़े भाई श्रीपाल की बेटी प्रियंका की शादी में शामिल होंगे। वह बरात के स्वागत की तैयारी में व्यस्त नजर आए।
विज्ञापन

इस बीच राजपाल यादव ने कहा कि सारी प्रक्रिया कोर्ट में चल रही हैं। वह कोर्ट के निर्णय का पूरा सम्मान करते हैं। दो दिन भतीजी की शादी के चलते व्यस्त रहेंगे। चार दिन के बाद जितने भी सवाल हैं, उनका ईमानदारी से उत्तर देंगे। बोले : खराब समय में जिन भी लोगों ने सहयोग किया, उनका इस प्यार के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।

शुभचिंतकों से मुलाकात की
अभिनेता से मिलने आने वालों का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। शहर से भी कई रंगकर्मी गांव में पहुंचे और उनका हालचाल लिया। इस बीच राजपाल ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया। फोटो भी खिंचवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें