फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परिवार सहित खुदकुशी की धमकी देने पर युवक पर शांति भंग की कार्रवाई

विज्ञापन
निगोही में रेलवे स्टेशन के पास बने मंदिर के चबूतरे पर परिवार के साथ बैठा नन्हें लाल। संवाद
विज्ञापन
निगोही। राजकीय रेलवे पुलिस से नाराज कस्बा के मोहल्ला अशफाकनगर निवासी नन्हेलाल शर्मा अपनी पत्नी और बच्चों सहित आत्महत्या के इरादे से शुक्रवार सुबह रेलवे स्टेशन के पीछे बने मंदिर के चबूतरे पर जा बैठे। उनके गले में पेट्रोल से भरी थैली लटकी देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने नन्हेलाल को परिवार सहित सीएचसी पर भेजा। बाद में परिजनों को घर भेजकर पुलिस ने नन्हेलाल का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

नन्हे लाल का आरोप है कि रेलवे पुलिस उन्हें और परिजनों को आए दिन परेशान करती है। उनका कहना है कि गत बृहस्पतिवार को वह पिता सियाराम के साथ शाहजहांपुर गए थे। वहां स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने रोक लिया और चोरी के एक मामले में उनसे पूछताछ कर परेशान करने लगे। सही जवाब देने पर जीआरपी ने उन्हें छोड़ दिया, लेकिन आए दिन रेलवे पुलिस के गलत रवैये से तंग आकर वह परिवार सहित आत्महत्या के इरादे से आए हैं। बाद में मौके पर दमकल वाहन के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर उन्हें समझा कर सभी को सीएचसी ले गए।
जीआरपी पीलीभीत के प्रभारी निरीक्षक चेतराम ने बताया कि रेलवे का कुछ समान चोरी हुआ था। इसमें कुछ लोगों के नाम प्रकाश में आए, जिन्हें नन्हेलाल जानता है। इसी संबंध में उससे पूछताछ की गई थी। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि सीएचसी में चेकअप के बाद महिला सहित बच्चों को घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि नन्हेलाल पर शांति भंग के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें