बी पैक्स बड़ागांव के सचिव पुवायां के गांधीनगर निवासी प्रमोद मिश्रा का फइल फोटो। स्राेत : परिजन
पुवायां (शाहजहांपुर)। बी पैक्स बड़ागांव में सचिव के पद पर तैनात पुवायां के मोहल्ला गांधीनगर निवासी प्रमोद मिश्रा (58) की शुक्रवार दोपहर ड्यूटी के दौरान मौत हो गई।
मूलरूप से लखीमपुर के थाना हैदराबाद के गांव बुधेली निवासी प्रमोद बी पैक्स बड़ागांव में लगभग 33 वर्ष से सचिव के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार सुबह वह ठीक हालत में ड्यूटी पर गए थे। दोपहर 12 बजे काम करते समय वह कुर्सी पर बैठे-बैठे मेज पर गिर गए। मौके पर मौजूद पुत्र दीपक पिता को 108 सेवा की एंबुलेंस से पुवायां सीएचसी लाए।
सीएचसी पर डॉक्टर ने प्रमोद मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को घर ले जाया गया। प्रमोद मिश्रा की मौत से पत्नी सुमन मिश्रा, पुत्र दीपक सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रमोद पुवायां के मोहल्ला गांधीनगर में रहते थे। प्रमोद की तीन पुत्रियों में प्रीति, रजनी की शादी हो चुकी है। ज्योति की शादी नहीं हुई है। प्रमोद मिश्रा की मौत की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। संवाद