अस्पताल में भर्ती युवक से जानकारी करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक दृगपाल पर बृहस्पतिवार को तेजाब फेंक दिया गया। पीड़ित को सीएचसी लाया गया जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसके परिजनों ने उस महिला के खिलाफ तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है जिसने कुछ साल पहले दृगपाल के खिलाफ छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है।
दृगपाल की मां नन्हीं देवी ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उनका पुत्र गांव में कहीं जा रहा था। इस बीच एक महिला पुरानी रंजिश में गाली-गलौज करने लगी। बेटे ने विरोध किया तो महिला ने चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। बेटे के चेहरे पर तेज जलन होने लगी। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और दृगपाल को लेकर सीएचसी आ गए। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, महिला ने खुद का फंसाने का आरोप लगाते हुए झूठी तहरीर देने की बात कही है।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: दो युवकों ने रास्ते में घेरकर आईटीआई छात्र को गोली मारी, आठ दिन पहले हुआ था विवाद